फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rawatsera A titles won

रावतसेरा ए ने जीता खिताब

Tue, 08 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)। Updated Tue, 08 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
 Rawatsera A titles won
खेल समाचार - फोटो : अमर उजाला

नेहरू युवा क्लब रावतसेरा की ओर से यहां आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब रावतसेरा ए की टीम ने जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप रावत को चुना गया। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों ने नगद धनराशि और ट्रॉफी भेंट की। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

विज्ञापन


टोकेश्वर के खेल मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में रावतसेरा ए ने कमस्यारघाटी को लगातार दो सेटों में हराकर खिताब जीत लिया। नेशनल खिलाड़ी सूरज दास मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट डिफेंसर पारस रावत, बेस्ट बुस्टर योगेश रावत और बेस्ट स्मैशर पुष्पेष रावत रहे।

विज्ञापन

रेफरी दीपक बसेड़ा, जगदीश रावत, स्कोरर सुरेश रौतेला, कमल रावत जबकि उद्घोषक महेश रावत और संजय रावत थे। पूर्व प्रधान सुरेश रावत, डॉ. कुंदन रावत, हरीश दास ने विजेता टीम को दो हजार रुपये व ट्रॉफी जबकि उप विजेता टीम को एक हजार रुपये नगद ईनाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्लब के अध्यक्ष पुष्पेश रावत, वन पंचायत सलाहकार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल और विरेंद्र नगरकोटी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed