फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ratirketi Mahotsava in Kapkot

रातिरकेटी महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ratirketi Mahotsava in Kapkot
बागेश्वर के रातिरकेटी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेेश्वर। रातिरकेटी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों ने महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मौजूद ग्रामीणों का मन मोहा। क्षेत्र के कई गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया और कलाकारों की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन

रातिरकेटी राइंका में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने किया। विधायक भौर्याल ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृति पहचान और कला को उजागर करते हैं। महोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी और हिंदी गीतों पर आकर्षक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

कलाकारों ने शानदार नृत्य और गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रातिरकेटी, कीमू, गोगिना सहित अन्य गांवों से आए लोगों ने महोत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया। वहां पर लक्ष्मण सिंह देव, विक्रम सिंह शाही, मनोहर राम, हरीश मेहरा, कुंजर कोरंगा, प्रधानाचार्य बसंत त्रिपाठी, दान सिंह दानू, राधा कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed