फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rationing sellers postponed Movement

राशन विक्रेताओं का आंदोलन स्थगित

Wed, 04 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 04 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rationing sellers postponed Movement

जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय ले लिया है। विक्रेता अब राशन वितरण का काम शुरू कर देंगे। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय मांगा है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक यहां राधा कृष्ण में लक्ष्मण सिंह मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

विज्ञापन


 इस मौेके पर पदाधिकारियों ने हड़ताल के बाद शासन की ओर से हुई पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को संगठन का एक शिष्टमंडल दिल्ली में मुख्य मंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत से मिला था। श्री रावत ने कुछ मांगें मान ली थीं। शेष मांगों को लेकर शिष्टमंडल गत दिवस गैरसैंण में में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला। मुख्य मंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने दो माह का समय मांगा है और उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने की अपील की है। बैठक में इस प्रगति पर पर चर्चा के साथ ही तय हुआ कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के मुताबिक फिलहाल हड़ताल स्थगित करते हुए गोदामों के राशन की डिलीवरी और वितरण का काम शुरू कर दिया जाए। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि इस साल दिसंबर तक राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मांग पूरी नहीं हुई तो जनवरी से फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। मनकोट के सस्ता गल्ला विक्रेता भुवन गुरुरानी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षण भूपाल सिंह खेतवाल, अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष राम सिंह मलड़ा, सचिव गणेश सिंह रावत, पुष्कर सिंह, नवीन आर्या, संतोष कांडपाल, पूरन सिंह, प्रभाकर जोशी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed