{"_id":"57fd25f74f1c1b750a28e577","slug":"ration-cards-in-the-district-was-68-percent-based-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 68 प्रतिशत राशन कार्डों का हुआ आधार लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 68 प्रतिशत राशन कार्डों का हुआ आधार लिंक
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अब तक 68 प्रतिशत राशन कार्डों का आधार नंबर से लिंक हो चुुका है। 7420 नए राशन कार्डधारियों के राशन का कोटा बीत चार महीने से नहीं आ सका है।
इस कारण नए कार्डधारियों को खाद्यान्न के लिए कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी के अनुसार जिले में कुल 66 हजार 500 राशन कार्डधारी हैं। इसमें से 6200 अंत्योदय, 30 हजार 300 राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, जबकि 30 हजार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड शामिल हैं।
अब तक 68 प्रतिशत राशन कार्डों का आधार लिंक हो चुुका है। डीएसओ ने बताया कि जिले में छह हजार राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, आठ सौ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, जबकि 620 अंत्योदय के नए राशन कार्ड बने हैं। इन कार्डों को चार महीने पहले ऑन लाइन कर दिया गया था लेकिन तब से कोटा प्राप्त नहीं हुआ है। कोटे के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से भी शासन को पत्र भेजा गया है।