{"_id":"5ef630a68ebc3e431d5dc4ca","slug":"rape-with-minor-accused-truck-driver-arrested-bageshwar-news-hld387596872","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
rape with minor, accused truck driver arrested
बागेश्वर। झिरौली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने बृहस्पतिवार रात झिरौली थाने में पहुंचकर ट्रक चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार वह ट्रक चालक को पहले से जानती थी। बृहस्पतिवार रात ट्रक चालक ने उसे फोन करके घर से खाना मंगाया था। खाना देकर वह लौटने लगी तो चालक उससे जबरदस्ती करने लगा। ट्रक चालक ने उसे पकड़ लिया और ट्रक के केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया।
थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग की तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल की गई। नाबालिग की निशानदेही पर ट्रक को ढूंढा गया। नाबालिग के बताए अनुसार ट्रक चालक कमल चंद्र रूबाली निवासी गौलापार काठगोदाम हल्द्वानी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।