फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rape Charge Against Man

सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rape Charge Against Man
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट थाना क्षेत्र की एक गांव की युवती ने एक सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि सैन्यकर्मी अब शादी करने से मुकर रहा है। साथ ही आरोपी के परिजन दहेज की मांग करने लगे हैं। पुलिस ने दुष्कर्म, दहेज अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं, आरोपी के पिता ने युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कपकोट थाने में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बीस वर्षीय एक युवती ने कपकोट थाने में दी तहरीर में कहा कि क्षेत्र के एक गांव निवासी से उसकी काफी समय से फोन पर बातचीत होती थी। 25 अप्रैल 2021 को वह सहेली के साथ एक गांव में विवाह कार्यक्रम में गई थी। जहां युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक जून 2021 को आरोपी के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा गया। तहरीर के अनुसार दोनों पक्षों ने छह जून 2021 को टीका लगाने का निर्णय लिया। 16 अक्तूबर को सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। अब आरोपी और उसके परिजनों ने युवती के परिवारजनों से बात करनी बंद कर दी। शादी से मना करने लगे हैं। आरोप लगाया कि लड़के वाले दहेज मांग रहे हैं। घटना के बाद आरोपी युवक फौज में भर्ती हो गया था। कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 470 और दहेज अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के पिता की तहरीर पर भी जांच होगी उसी के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed