{"_id":"57b5ef9c4f1c1bda786ec920","slug":"ranked-fifth-in-the-state-in-yuepimti-discretion-dan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएपीएमटी में विवेक दानूू को राज्य में पांचवीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएपीएमटी में विवेक दानूू को राज्य में पांचवीं रैंक
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
विवेक दानू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मूल रूप से उच्च हिमालयी क्षेत्र के बदियाकोट गांव हाल भराड़ी बाजार निवासी विवेक दानू को यूएपीएमटी में 80 प्रतिशत अंकों केे साथ प्रदेश के टॉप टेन में पांचवीं रैंक हासिल हुई है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
भराड़ी बाजार के विक्रम दानू के घर तीन अगस्त 1997 में जन्मे विवेक बचपन से ही मेधावी रहे हैं। 2008 में उनका सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ। वर्ष 2013 में उन्होंने 93 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल जबकि वर्ष 2015 में उन्होंने 92 अंकों के साथ इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
एक साल की कोचिंग के बाद उन्होंने यूएपीएमटी की परीक्षा दी तो इसमें उन्हें राज्य में पांचवीं रैंक हासिल हो गई। उनके पिता विक्रम दानू का जिला मुख्यालय में विवेक होटल है जबकि माता मोहनी देेवी भराड़ी बाजार में कपड़ा व्यवसायी हैं। विवेक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने ताऊ पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हुकुम सिंह दानू को दिया है।
विज्ञापन