{"_id":"231abffffa19e4372675650907d2b808","slug":"rangeela-rangeela-desh-mera-rangeela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...रंगीला-रंगीला देश मेरा रंगीला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...रंगीला-रंगीला देश मेरा रंगीला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंगचौड़ा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और विशिष्ट अतिथि वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए। रंगीला-रंगीला मेरा देश रंगीला.. विशेष रूप से सराहा गया। सभी बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। समारोह में मंतोली, ससोला, कांडा, भंडारीसेरा, जूनियर हाईस्कूल मंतोली के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में वीरेंद्र नगरकोटी, डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, दीप कांडपाल, सुनील कुमार चौधरी, आलम मेहरा, नरेंद्र माजिला, किशोरी लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद, भूपाल सिंह, हरीश सिंह, ज्योत्सना बनकोटी, निर्मला टम्टा, प्रताप सिंह, कविता वर्मा, हयात सिंह, गणेश धपोला आदि मौजूद थे। संचालन पूरन नगरकोटी और कविता पाठक ने किया।
विज्ञापन