{"_id":"692b3adab93fd32beb06042d","slug":"randomly-parked-vehicles-become-a-problem-bageshwar-news-c-232-1-shld1002-137023-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बेतरतीब खड़े वाहन बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बेतरतीब खड़े वाहन बने मुसीबत
Sat, 29 Nov 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनटीडी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रही है। इससे मार्ग में कई बार जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एनटीडी मोटर मार्ग पर वाहनों की काफी आवाजाही होती है। सड़क किनारे कई स्थानों पर बेतरतीब दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। कई बार लोग चौपहिया वाहन को भी सड़क किनारे पार्क कर अन्यत्र चले जाते हैं। इस कारण इस सड़क पर सुबह से शाम तक कई बार जाम लगता है। कई बार रात में भी लंबा जाम लग जाता है।
जाम के कारण जहां राहगीरों को परेशानी होती है वहीं स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहता है। कई बार मरीज को उपचार के लिए अस्पताल ला रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
स्थानीय निवासी प्रेम सिंह का कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाना चाहिए। स्कूल के समय जाम लगने से विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है।
इधर यातायात प्रभारी दरवान सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।