फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ramleela in Full bloom

भराड़ी में राम-लक्ष्मण ने किया ताड़िका और सुबाहु का वध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Full bloom
अल्मोड़ा के धारानौला में आयोजित रामलीला में जनक दरबार का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में कई स्थानों पर रामलीला मंचन जारी है। शुक्रवार की रात रामलीला में श्री राम ने शिव का धनुष तोड़ा और माता सीता से विवाह किया। रामलीला देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

नगर के हुक्का क्लब, राजपुर, कर्नाटकखोला, एनटीडी, खत्याड़ी, सरकार की आली, नंदादेवी में रामलीला मंचन किया जा रहा है। धारानौला की रामलीला में शुक्रवार रात्रि सीता स्वयंवर, परशुराम, लक्ष्मण संवाद तक के दृश्यों का मंचन किया गया। इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने लीला का शुभारंभ किया। वहां पर मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, सलाहकार किशन गुरुरानी, दीप जोशी, भूपाल मनराल, घनश्याम लोहनी, रमेश मेर आदि थे। इधर कर्नाटक खोला की रामलीला में ताड़का वध हुआ। श्री राम की भूमिका में दिव्या पाटनी, सीता किरन कोरंगा, लक्ष्मण शगुन त्यागी, विश्वामित्र अनिल रावत, दशरथ मनीष तिवारी, ताड़का दीपक गोस्वामी, दीप जोशी, अहिल्या का अभिनय निधि रावत ने किया। दूसरे दिन की लीला के मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश जोशी और विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक नवीन बिष्ट थे।
विज्ञापन

बालिकाओं ने किया दमदार अभिनय
अल्मोड़ा। कर्नाटकखोला की रामलीला में महिलाओं ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोहा। दूसरे दिन रामलीला में अनूठा दृश्य देखने को मिला। बालिकाओं ने राक्षसों के किरदार निभाए। प्रथम बार सुबाहु की भूमिका में हर्षिता तिवारी, मारीच-मिनाक्षी जोशी, राक्षस मंत्री अंजली राठौर, हिमांशी अधिकारी, मंजू गौड़ आदि ने अभिनय किया।

भराड़ी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति

भराड़ी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed