{"_id":"59d27e194f1c1ba1538b53c0","slug":"ramleela-goes-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता को हर ले गया रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता को हर ले गया रावण
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत में रामलीला मंचन जारी है। रविवार की रात मारीच-रावण संवाद, सीता हरण से लेकर हनुमान-राम मिलाप तक के दृश्यों तक का मंचन किया गया। रविवार की रात रामलीला में रावण-मारीच संवाद, मारीच का हिरन बनकर कुटिया के समीप जाना, सीता द्वारा भगवान राम से हिरन को लाने का अनुरोध करने, लक्ष्मण को सीता की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपकर राम द्वारा हिरन का पीछा करने, राम को संकट में जानकर लक्ष्मण द्वारा कुटी के बाहर सुरक्षा रेखा बनाकर वन को जाने, साधु वेश में पहुंचे रावण द्वारा सीता हरण करने, रावण जटायु युद्ध, राम और लक्ष्मण का सीता की खोज में वन-वन भटकना, सबरी-राम संवाद और पंपापुर में सुग्रीव-हनुमान संवाद, राम व हनुमान के मिलन के दृश्यों का मंचन किया गया। राम की भूमिका मनोज पांडे, सुरेंद्र सिंह ने लक्ष्मण, सीता की भूमिका आशीष साह, कंचन साह ने हनुमान, मारीच की भूमिका साधो सिंह, सुग्रीव की भूमिका शुभम रावल ने निभाई।
विज्ञापन