{"_id":"04e2874755b7690f8d2ac08efd22156c","slug":"rambha-ketwal-trust-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंभा खेतवाल न्यास का सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंभा खेतवाल न्यास का सम्मान समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय रंभा खेतवाल ट्रस्ट की ओर से यहां राजकीय जूनियर हाईस्कूल आरे में गरीब, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी नारायण सिंह नपलच्याल ने कहा कि सम्मान, प्रोत्साहन से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने गरीब बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए न्यास की सराहना की।
विज्ञापन
एसपी नपलच्याल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने, सफलता पाने के लिए नैतिक प्रोत्साहन बहुत जरूरी है। इससे गरीब बच्चों का भी मनोबल ऊंचा होता है, वह समाज की मुख्यधारा में आ सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए ट्रस्ट की सराहना की। ग्राम प्रधान मुन्नी खेतवाल ने बताया कि रंभा खेतवाल की पुण्यतिथि पर न्यास की ओर से हर साल गरीबों, मेधावियों को सम्मानित किया जाता है। इस बार दसवीं पुण्यतिथि पर भी यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम का संचालन दीपक खेतवाल, दीप पांडे ने किया। वहां प्रधानाध्यापक जगदीश चंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य जानकी मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, नरेंद्र खेेतवाल, मथुरा प्रसाद, हीरा सिंह खेतवाल, पुष्पा खेतवाल, धीरज बनकोटी आदि उपस्थित थे।