फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rama broke the bow in Kapkot

कपकोट में राम ने तोडा धनुष,

Mon, 07 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rama broke the bow in Kapkot
धनुष - फोटो : amar ujala
 रविवार रात कपकोट की रामलीला में श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा। स्यांकोट की रामलीला में राम की भव्य बारात निकली। कांडा में राम के वन जाने के दुख में दशरथ ने देह त्यागी। तीनों स्थलों पर दर्शकों की खासी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी कपकोट की ओर से यहां चल रही रामलीला में रविवार रात जनकपुर में धनुुष यज्ञ का कार्यक्रम हुआ। बंदीजन द्वारा राजा महराजाओं का स्वागत करने, राजाओं द्वारा धनुष तोड़ने का प्रयास करने, श्री राम द्वारा धनुष तोड़ने, सीता द्वारा राम को जयमाला पहनाने और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। राम की भूमिका पारस कोरंगा, लक्ष्मण मुकेश पांडे, विश्वामित्र गिरीश जोशी, जनक खीम सिंह मेहता, सीता ललित पांडे, सतानंद श्याम जी त्रिपाठी, रावण बलवंत कपकोटी, बाणासुर दीपक जोशी, परशुराम पूरन पांडे, घमंडीराजा राजू बंबैया, जनक मंत्री दीवान मेहता जबकि बंदीजन की भूमिका महिमन कपकोटी ने निभाई। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, विशिष्ट अतिथि सचिव प्रकाश जोशी, वरिष्ठ सदस्य बसंत बिष्ट और अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने राम दरबार पर दीप जलाकर किया। पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने लोगों से श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा। कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी ने सभी का स्वागत किया। संचालन डायरेक्टर जर्नाजन जोशी ने किया। वहां भाजपा युवा नेता सुरेश गढ़िया, युवा मंच के अध्यक्ष कमल कपकोटी, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता खीम सिंह माजिला, मदन लाल वर्मा, चंद्र सिंह कपकोटी, दयाल चंद्र जोशी, गोपू बिष्ट, दीपक कपकोटी, भरत गढ़िया और देवेंद्र दानू आदि थे। 
विज्ञापन

दूरदर्शन की टीम ने की रामलीला कवर
 कपकोट की रामलीला क्षेत्र की सबसे पुरानी रामलीला है। रामलीला की गरिमा को देखते हुए इस बार मंचन को कवर करने के दिल्ली से दूरदर्शन की टीम भी यहां पहुंची हुई थी। इस टीम का मार्गदर्शन पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने किया। टीम के कैमरामैन मोहित सिंह और सह कैमरामैन ओंकार सिंह नेगी ने कमेटी के डायरेक्टर जनार्दन जोशी से रामलीला के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने धनुष यज्ञ, श्री राम द्वारा धनुष तोड़ने, लक्ष्मण-परशुराम संवाद आदि के दृश्य फिल्माए।    
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर स्यांकोट की रामलीला में राम बारात, सीता स्वयंवर  और राम सीता संवाद का मंचन किया गया। हास्य कलाकार विक्रम सिंह गैड़ा ने अपनी कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण ने अपनी निधि से मंजूर तीन लाख रुपये से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। फर्स्वाण ने कहा कि राम द्वारा स्थापित मर्यादाओं का पालन करने से समाज में आ रही विकृतियां समाप्त हो सकती हैं। 

कांडा की रामलीला में राम को राजपाठ सौंपने की तैयारी के बीच मंथरा के उकसाने पर कैकई के राम को 14 बरस का वनवास और भरत को राजपाठ देने की मांग को लेकर कोप भवन में जाने, दशरथ-कैकई संवाद, केकई-राम संवाद आदि का मंचन किया गया। दशरथ की भूमिका भूपाल नगरकोटी जबकि केकई की भूमिका शंकर जोशी ने निभाई। इससे पहले कृष्ण गोपी संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed