फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rally the energy conservation message

रैली से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

Tue, 15 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 15 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rally the energy conservation message

 ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकाली। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तहसील परिसर से रैली शुरू हुई। जिसे ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, तहसीलदार पीएस मेहरा, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, उरेडा के परियोजना अधिकारी ओम कुमार ने रवाना किया।

विज्ञापन


 कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऊर्जा आर्थिक विकास की मूलभूूत जरूरत है। ऊर्जा संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती खपत से हमारी तेल, कोयले, गैस जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


तेल, गैस की बढ़ती कीमतों, सीमित भंडार होने से भविष्य में होने वाली कमी को देखते हुए ऊर्जा के अन्य श्रोतों पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए कुशलतापूर्ण तकनीक विकसित होनी चाहिए, ताकि भावी पीढ़ी के लिए समुचित ऊर्जा संसाधन उपलब्ध रहें। चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें नेशनल मिशन इंटर कॉलेज के उमेश चंद्र, जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के अमन कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रिया आर्या जीते। वरिष्ठ प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया।


एनएसएस के जिला समन्वयक बीएस कोरंगा, राजीव निगम, दीपा उपाध्याय ने विचार रखे। वहां नीलम रावत, दिनेश परिहार, शंकर रौतेला, सतीश जोशी, गिरीश जोशी, भारत जोशी, प्रदीप रावत, दिनेश परिहार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed