{"_id":"5d5450758ebc3e6cab1f7df0","slug":"rakshabandhan-will-be-celebrated-today-bageshwar-news-hld352950366","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कच्चे धागों से मजबूत होंगे रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कच्चे धागों से मजबूत होंगे रिश्ते
विज्ञापन
बागेश्वर में एक दुकान से राखी खरीदती बहने।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बुधवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर के चौक बाजार, खड़ी गली, कत्यूर बाजार, नुमाइश खेत बाजारों में दिन भर चहल पहल रही।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में विशेष दुकानें सजाई गईं। राखियों की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी में जुटी थीं। वहीं छोटे बच्चे भी अपनी पसंद की राखियों के लिए मचल रहे थे। दुकानों पर बच्चों के लिए अलग-अलग तरीके की राखियां हैं।
रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों, चूड़ियों, ज्वैलरी व अन्य साजो शृंगार और मेंहदी की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ थी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर साड़ियाें की भी खूब खरीदारी हुई। कई लोगों के शहरों से घर लौटने के कारण स्टेशनों पर चहल पहल रही। स्वतंत्रता दिवस के चलते भी बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिली। कई लोग बाजार में तिरंगा और अन्य सामान खरीदते देखे गए।
विज्ञापन
एक साथ दो पर्व होने से उत्साह बढ़ा
बागेश्वर। इस बार रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन मनाएं जाएंगे। एक तरफ आजादी का जश्न मनाया जाएगा तो वही दूसरी तरफ भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन भी धूमधाम से मनाया जाएगा। एक साथ दो पर्व मनाए जाने से लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।