फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rakshabandhan celebrated in Bageshwar

बागेश्वर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया

Tue, 08 Aug 2017 12:35 AM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan celebrated in Bageshwar
बागेश्वर में रक्षाबंधन मनाया - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। जिले में भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की हाथ की कलाई पर मनमोहक राखियां बांधकर उनके दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की। बहनों ने भाईयों को मिठाइयां भी खिलाईं। भाईयों ने दक्षिणा भेंट कर उनकी सुरक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण हटने के बाद पंडितों ने पवित्र नदियों, जलस्रोतों के किनारे बैठ कर ऋषि तर्पण किया। जनेऊ को गायत्री मंत्र के जरिए प्रतिष्ठित करके धारण किया। इसके बाद पंडितों ने घर-घर जाकर लोगों के हाथों में मंत्रोच्चार कर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने लोगों को जनेऊ भी पहनने को दिए। लोगों ने पंडितों को चावल, मिठाई, दक्षिणा भेंट की। 
विज्ञापन


रोडवेज नहीं गोलू भाई ने बहनों को मुफ्त सैर कराई 
बागेश्वर। राज्य सरकार की ओर से रोडवेज के माध्यम से रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त यात्रा का नियम है लेकिन यहां रोडवेज की बसें कम होने के कारण बहनों को इस योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका लेकिन धरमघर-कोटमन्या रूट के ट्रेवलर नैना उर्फ गोलू भाई ने लगातार चौथे साल भी बहनों को मुफ्त यात्रा कराई जबकि बागेश्वर-रीमा-धरमघर-कोटमन्या सड़क पर 75 किमी रूट पर आने-जाने का किराया 280 रुपये प्रति यात्री है। सोमवार को मुफ्त यात्रा करने वाली कई बहनों ने गोलू की कलाई में राखी बांधी और उनके सुखमय जीवन की कामना की। गोलू भाई की 22 सीटर ट्रेवलर बागेश्वर से रोजाना सुबह सात बजे चलती है। कोटमन्या से ट्रेवलर बागेश्वर के लिए दोपहर एक बजे लौटती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed