{"_id":"57af72624f1c1b4d37ee435d","slug":"rakhi-sent-troops","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने सैनिकों के लिए भेजी 150 राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने सैनिकों के लिए भेजी 150 राखियां
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों को भेजी राखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एंजिल्स एकेडमी कपकोट के बच्चों ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के माध्यम से जम्मू कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सेना के जवान भाइयों के लिए 150 राखियां सौंपी। राखी से भरे इस डिब्बे में राखी के साथ उन्होंने रौली, चंदन, अक्षत, मिठाई भेजी है।
विज्ञापन
बच्चों ने राखी से भरा डिब्बा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से जुड़े सैन्य अधिकारी बलवंत सिंह को सौंपा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह उच्चाधिकारी के माध्यम से राखियां सेना के जवानों तक भेज देंगे। बच्चों ने कहा कि सरहदों की रक्षा में दिन-रात जुटे सैनिक भाई उनके लिए सब कुछ हैं।
विज्ञापन
उनकी त्याग तपस्या, चौकसी से ही देशवासी सुकून से रहते हैं। बच्चों ने जवानों के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन की कामना की। बच्चों ने राखी भेेजने के बाद तिरंगे के साथ भारत माता की जयकार कर सेल्यूट किया।
विज्ञापन
एकेडमी के प्रबंधक भारत सिंह गढ़िया ने बताया कि बच्चों का यह पहला प्रयास है, जिसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा। वहां स्कूल के प्रधानाचार्य बीसी पंत, सचिव कमला गढ़िया, तनुज तिरुवा आदि थे।