फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rakhi Making Competition

राखी बनाओ प्रतियोगिता में निशा, गरिमा, खुशी अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Making Competition
बागेश्वर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुरस्कार के साथ राखी प्रतियोगिता के विजेता। संव - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर में मातृ मंडल सेवा भारती ने राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में निशा, गरिमा, खुशी पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मातृ मंडल सेवा भारती की प्रांतीय महामंत्री रेखा गोस्वामी ने विद्यार्थियों को राखी बनाने के टिप्स दिए। संभाग निरीक्षक आलम सिंह उनियाल ने रक्षाबंधन की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में निशा ने पहला, भावेश ने दूसरा, मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में गरिमा पहले, दीक्षा दूसरे, मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में खुशी कांडपाल, कुमकुम पांडे, गायत्री पांडे क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र अस्वाल ने छात्राओं के हुनर की सराहना की। आयोजकों की ओर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

सेंट जोसेफ स्कूल में मनाया रक्षाबंधन त्योहार
बागेश्वर। सेंट जोसेफ स्कूल थुनाई में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर बधाई दी। मिष्ठान वितरण किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर विजय टेलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सिस्टर जस्निता, सिस्टर कल्पना, सिस्टर फ्लोरिन डिसूजा, नीलम गढ़िया, रेनू, सुषमा, मीनाक्षा, जीवन, रोशनी, आरती आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed