फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rajuha Sarna won the Nyay Panchayat level Khel Mahakumbh

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में राजूहा सरना ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajuha Sarna won the Nyay Panchayat level Khel Mahakumbh
बागेश्वर के भटखोला जीआईसी में खेल महाकुंभ में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका भटखोला के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर अपना दमखम दिखाया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल सरना के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में राइंका भटखोला, राजूहा पगना, राजूहा सरना और राजूहा खांकर के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं के बालक और बालिका वर्ग में भागीदारी की। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीएन टम्टा और सीआरपी समन्वयक उमाकांत उपाध्याय ने किया। बालक और बालिकाओं ने अपने खेल विधा से निर्णायकों का दिल जीतने का भरसक प्रयास किया। राजूहा सरना के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिकांश खेल प्रतियोगिताएं अपने नाम की। राइंका भटखोला की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। महाकुंभ को संपन्न कराने में सरिता कुलसाल, नवीन आगरी, नंदा बल्लभ जोशी, सतीश चंद्र, प्रकाश जोशी, हरीश पुरी, गोकुल चंद्र, जितेंद्र कुमार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
कांडा। राइंका बाजीरौट में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में राइंका कांडा, राबाइंका कांडा और राइंका बाजीरौट के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी कर एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल आदि खेलों में दमखम दिखाया। महाकुंभ का शुभारंभ ग्राम प्रधान सिमकूना मोहन राम ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और मैदान में पूरे जोश के साथ प्रदर्शन करने को कहा। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य मदन मोहन जोशी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र प्रसाद आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed