फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rajiv Gandhi's important contribution in nation building

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी का अहम योगदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's important contribution in nation building
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का राष्ट्र निर्माण में काफी योगदान है। युवाओं के विकास, पंचायती राज की मजबूती, संविधान में 73वां और 74वां संशोधन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति और पूर्वी राज्यों में शांति के लिए किए गए उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता हीरा सिंह कठायत और वरिष्ठ कांग्रेसी सुंदर लाल के निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर भगवती मंदिर आरे में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह टंगड़िया, रंजीत दास, गौरव पाठक, बालकृष्ण, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मसक्तू, संजय कुमार चन्याल, धीरज कुमार, गीतांजलि, भूपेश खेतवाल, ईश्वर पांडे, विनोद पाठक, गौरव पाठक, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, कवि जोशी, संजय चन्याल आदि मौजूद थे। वहीं, युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडोली क्षेत्र में राजीव गांधी की याद में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह कठायत, गोविंद सिंह कठायत, सुनीता टम्टा, पूरन रावल, कुलदीप मेहता, पंकज कांडपाल, गोकुल परिहार, प्रकाश आर्य, अमित रावत, प्रमोद जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्भावना और एकता बनाए रखने की शपथ ली
बागेश्वर। बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने प्राध्यापक, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है। जिसमें विभिन्न जाति, धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं। जिसके लिए देश में सद्भावना और एकता बनाए रखने के लिए संकल्प लेना आवश्यक है। वहीं, हाईस्कूल लेटी में प्रधानाध्यापक विपिन चंद्र जोशी ने शिक्षकों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह में भगवती प्रसाद आगरी, प्रेम चंद्र उपाध्याय, राजेंद्र सिंह पूना, दीप्ति, पंकज भट्ट, राजीव कुमार टम्टा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed