फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rajasv Workers Protested

राजस्व कर्मचारियों ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rajasv Workers Protested
बागेश्वर में प्रदर्शन करते राजस्व कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। चार सूत्री मांगों के लिए अल्मोड़ा और बागेश्वर के राजस्व कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर हैं। अल्मोड़ा और बागेश्वर दोनों तहसील परिसरों में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन से विभागीय कामकाज ठप हैं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सोमवार को राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो वे उग्र आंदोलन के लिए रणनीति तैयार करेंगे। हड़ताल से लोगों को प्रमाणपत्र बनाने और अन्य कामों के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हड़ताल से सभी को परेशानी हो रही है। सरकार को इन इस ओर ध्यान देना चाहिए। यदि ऐसा ही चलता रहा तो लोगों के कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित होने से दिक्कत पैदा हो सकती है। अल्मोड़ा में हुए धरने में मनीष कुमार, बलवंत सिंह, हेम चंद्र, मोहन गिरी, कैलाश चंद्र, कमला देवी आदि थीं।
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर जिले में राजस्व विभाग में 60 कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से राजस्व पुलिस क्षेत्रों की कानून व्यवस्था पर असर पड़ा है। निर्वाचन संबंधी और स्वामित्व योजना के कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त, आय, जाति, स्थायी सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तहसील में प्रदर्शन करने वालों में राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, राजस्व सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार, सुरेश राठौर, जगत सिंह, सुंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की ये हैं मांगें
राजस्व और काननूगो संघों का एकीकरण नहीं करने
समान कार्य का समान वेतन देने
16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण,
राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन और राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में ठोस निर्णय हो
रानीखेत और द्वाराहाट में भी हड़ताल जारी
रानीखेत/द्वाराहाट। पर्वतीय राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ की चार सूत्री मांगों के लिए लेकर कलम बंद हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। रानीखेत से संघ के जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा आशुतोष लोहनी, द्वाराहाट के राजस्व निरीक्षक शिवनाथ गोस्वामी, पूरननाथ गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक नवीन चंद्र, ललित कुमार, सपना लोहनी, राजस्व सेवक कैलाश सिंह जलाल, गोविंद सिंह कैडा आदि ने कार्यबहिष्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed