{"_id":"9457484ca31ea1cd3ac31b2a83484d1a","slug":"rajan-pvndeep-convene-a-uttarayani-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवनदीप राजन को बुलाएंगे उत्तरायणी मेले में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवनदीप राजन को बुलाएंगे उत्तरायणी मेले में
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की आम बैठक में पर्यटन व्यवसाय के जरिए आय बढ़ाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि जिला परिषद पिंडारी सहित अन्य ग्लेशियरों के आवास गृहों की दशा सुधारकर पर्यटकों को आकर्षित करेगी। उत्तरायणी मेले में जिला पंचायत की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक शाम प्रायोजित किया जाएगा। जिसमें पवनदीप राजन को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में तय हुआ कि पिंडारी और कफनी ग्लेशियर के मार्ग पर स्थित आवास गृह की मरम्मत करके वहां आवश्यक संसाधन रखे जाएंगे। यहां पहले से ही भारी संख्या में ट्रैकिंग करने के लिए देश, विदेश के लोग आते हैं। इसके साथ पिंडारी, कफनी क्षेत्र में बने पुराने आवास गृहों को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
सुंदरढुुंगा ग्लेशियर के मार्ग जातोली में स्थित आवास गृह को भी सुधारने का निर्णय लिया गया। साथ ही गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर का सुंदरीकरण करने का भी निर्णय हुआ। इससे जिला पंचायत समेत स्थानीय लोगों के लिए भी आय के श्रोत बढेे़ंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह डसीला ने उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक शाम जिला पंचायत की ओर से प्रायोजित करने और इसमें पवनदीप राजन को बुलाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को भी पारित कर लिया गया। जिला पंचायत हरीश सिंह ऐठानी ने पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने कहा कि पंचायत आय बढ़ाने के साथ ही जिले में विकास का आधारभूत ढांचा खड़ा करने और लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास करेगी।
07 बीजीएस 11पी/ बागेश्वर में जिला पंचायत की बैठक में अध्यक्ष और अन्य।