{"_id":"5f5126d58ebc3e545819897a","slug":"rainfall-in-chetabgarh-region-bageshwar-news-hld395663454","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेटाबगड़ क्षेत्र में आफत बनकर बरसी वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेटाबगड़ क्षेत्र में आफत बनकर बरसी वर्षा
विज्ञापन
बागेश्वर के नामतीचेटाबगड़ में रास्ते में फूटा पानी का नाला। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से चेटाबगड़, गुंठी और कनौली क्षेत्र में हालात खराब हैं। इन गांवों को जोड़ने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। परेशानियों का सामना कर रहे लोगों ने राहत की गुहार लगाई है।
पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे इस इलाके के ग्रामीण भूपाल सिंह कोश्यारी, चंचल सिंह कोश्यारी, दीवान सिंह कोश्यारी, उमेद सिंह कार्की आदि ने बताया कि बारिश से क्षेत्र में बहुत नुकसान हुआ है। चेटाबगड़, गुंठी, कनौली, पालनाधूरा, सुखचौना और ल्वेटा गांवों में रास्ते पैदल चलने लायक नहीं रह गए हैं। सड़कों पर पानी बह रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि उन्होंने प्रभावित गांवों का भ्रमण किया है। इन इलाकों में बारिश से व्यापक नुुकसान हुआ है। एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार से लोगों को राहत देने की मांग की गई है। उन्होंने तत्काल रास्तों का पुनर्निर्माण करने की मांग की है।
विधायक ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत ग्वाड़ और हरसिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण की बात कही। साथ ही अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावितों को जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही। वहां बीडीसी सदस्य निर्मला फर्त्याल, गुड्डू पाठक, आनंद राम, पूरन कार्की, गोवर्धन पाठक, हिमांशु गढ़िया, महेश गढ़िया, हरीश कार्की, रीना देवी, प्रकाश कार्की आदि थे।