{"_id":"b96173ac5851900227171fbfba9724a3","slug":"rain-snowfall-likely-cautious-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारिश, बर्फबारी की आशंका से प्रशासन सतर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, बर्फबारी की आशंका से प्रशासन सतर्क
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले 36 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, हिमपात होने की आशंका के चलते प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। इस बीच कार्मिक अपने तैनाती स्थलों पर ही मौजूद रहेंगे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों रहने वाले लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम के बाद 36 घंटों में तीन सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश, हिमपात हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने फील्ड स्टाफ को इस बीच मौके पर ही मौजूद रहने के आदेश देंगे।
विज्ञापन
नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान किया जाए। हिमपात होने पर घरों में ही रहें। आवागमन का जोखिम न उठाएं। अधिक हिमपात की आशंका हो तो दो दिनों के लिए निचले इलाकों में आ जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बर्फ से रास्तों को खोलने के लिए संबंधित विभाग तैयार रहें। इस बीच किसी भी प्रकार की आपात स्थिति आने पर सभी विभागों को मौके पर आना होगा। इसके लिए अलग से सूचना नहीं दी जाएगी।