फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain Ruins Match

तेज हवाओं ने डाला जिला लीग क्रिकेट के मुकाबले में खलल, दोनों टीमों को एक-एक अंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rain Ruins Match
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की तृतीय जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला तेज हवाओं की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज मैदान में सोमवार को कैब रेड अंडर 25 और कैब ग्रीन अंडर 25 के मध्य मैच खेला गया। कैब रेड ने टॉस जीतकर निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 258 रन बनाए। राजेंद्र बिष्ट ने 81 रन और मनोज मेहता ने 71 रन की शानदार पारी खेली। ग्रीन की और से नवीन परिहार ने तीन विकेट लिए। जवाब में कैब ग्रीन की टीम ने 21 ओवर में 3 विकेट खोकर 135 रन रन बना लिए थे, इसमें सुंदर दानू के 53 रन शामिल थे। अचानक मैदान में तेज हवा चलने लगी। हवाओं के कारण पिच पर बिछी मैट उड़ने लगी। अंपायर संदीप कुमार और पंकज कांडपाल ने मुकाबला रोक दिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। मुकाबला देखने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानू, उपाध्यक्ष रामचंद्र पांडेय, उपसचिव प्रदीप गरिया, सदस्य कमल बिष्ट, रमेश लोहनी, सुंदर नेगी, हैरी कर्मयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed