{"_id":"573382a34f1c1b9141919bca","slug":"rain-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से स्वान केंद्र के कंप्यूटर फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से स्वान केंद्र के कंप्यूटर फुंके
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 12 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेेश्वर। बागेश्वर में बुधवार को मूसलाधार वर्षा हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कलक्ट्रेट परिसर में स्थित स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) केंद्र के कंप्यूटर सेट सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए, जबकि आपदा प्रबंधन केंद्र की खिड़की का कांच चटक गया। बुधवार को आधे दिन तक मौसम साफ था। अपराह्न तीन बजे मौसम एकाएक खराब हो गया और तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से स्वान केंद्र के कंप्यूटर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए, जबकि उसी भवन में स्थित आपदा प्रबंधन विभाग की खिड़की का कांच चटक गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस बारिश को खेती के लिए मुफीद माना जा रहा है। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे। जल संकट से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन