फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain In Bageshwar

बागेश्वर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rain In Bageshwar
बागेश्वर में बारिश के दौरान निकलते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। जिले में उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, किसानों के चेहरों पर भी रौनक दिखी। अन्य तहसील क्षेत्रों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय में सूर्योदय के समय आसमान में हल्के बादल थे लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और आसमान बादलों से ढक गया। शाम होने तक जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद हल्की ठंड हवा चलने लगी और उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं कपकोट तहसील क्षेत्र में भी दोपहर बाद बारिश होने से नगर क्षेत्र के लोगों को गर्मी से निजात मिली। ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दुग नाकुरी और कांडा तहसील क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने के बाद किसान खुश हैं। कपकोट के किसान महिमन सिंह कपकोटी, कांडा के किसान दीवान सिंह का कहना है कि अब धान की रोपाई का समय है, ऐसे में जितनी अधिक बारिश होगी, उसका खेतीबाड़ी में लाभ मिलेगा। वहीं, गरुड़ तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। गरुड़ से लगे ग्वालदम, कौसानी, डंगोली, कंधारी और गागरीगोल में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed