फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain Drops Temperature in Bageshwar

बारिश ने कराया गर्मी में सर्दी का अहसास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain Drops Temperature in Bageshwar
बागेश्वर में बारिश से बचने के लिए छाता ओढ़कर जाती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रोजाना हो रही बारिश लोगों को गर्मी में सर्दी का अहसास करा रही है। अमूमन जहां मई में लोग 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के कारण परेशान रहते थे, वहीं अब 25 डिग्री अधिकतम तापमान होने से मौसम सुहावना हो गया है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को ठंड के कारण गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मई की शुरुआत से रोजाना जिले में बारिश हो रही है। रविवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार की सुबह से दोपहर बाद तक बारिश होती रही। कपकोट, दुग नाकुरी आदि क्षेत्रों में शनिवार की दोपहर बाद से बारिश का दौर चला और रविवार तक जारी रहा। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी के सितम से राहत दी है, वहीं वन विभाग के लिए भी बारिश वरदान बनकर बरस रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों ने मानसून से पहले ही लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। किसानों के लिए भी बेमौसम बारिश नुकसानदायक साबित हो रही है। मौसम में लगातार हो रहा बदलाव सेहत पर भी असर डाल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार तक हुई बारिश का विवरण
बागेश्वर। इस वर्ष दो मई से करीब रोजाना बारिश हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तक बागेश्वर में 52.5 मिमी, गरुड़ में 77.5 मिमी और कपकोट ब्लॉक में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed