फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain And Snowfall in Bageshwar

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, निचले इलाकों में दिनभर बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rain And Snowfall in Bageshwar
बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर निकलते लोग। फोटो बसंत चंदोला संवाद - फोटो : BAGESHWAR
मौसम ने ली करवट, बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

अल्मोड़ा और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात
पारे का हाल (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
अल्मोड़ा 15 04
नैनीताल 12 05
मुनस्यारी 02 -1
पिथौरागढ़ 08 02
शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बागेश्वर और अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई वहीं कई इलाकों में बारिश और ओलों ने ठंड में इजाफा कर दिया। जनजीवन भी अस्तव्यस्त रहा। दोनों जिलों में शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव आने लगा था। दोपहर में सभी जगह धूप खिली हालांकि देर शाम रानीखेत के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी। चौबटिया में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई। वहीं, अल्मोड़ा जिला मुख्यालय समेत चौखुटिया और सोमेश्वर घाटी में भी झमाझम बारिश हुई।
बिनसर और पांडवखोली की चोटियों ने ओढ़ी सफेद चाद
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। बिनसर समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी होने से जिला एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। पांडवखोली में साल का चौथा हिमपात हुआ। रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित हो गया है। बर्फीली फुहारे चलने से लोग दिन भर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में शुक्रवार शाम से हल्की बारिश शुरू होने लगी थीं। रात में अच्छी खासी बारिश हुई। शनिवार को भी मौसम खराब रहा। सुबह से ही बारिश होने लगी थीं। शनिवार को जिले के बिनसर, शौकियाथल, वृद्धजागेश्वर समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जिले में शीतलहर चल रही है। बारिश से फड़ व्यवसायियों को भी दिक्कतें हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत में ओलावृष्टि तो पांडवखोली में बर्फबारी
रानीखेत/द्वाराहाट। मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच रानीखेत और द्वाराहाट में सुबह से लगातार बारिश का क्रम जारी रहा। चौबटिया क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई तो वहीं ऊंचाई वाले बारिश और ओलावृष्टि के चलते एक बार फिर से ठंड लौट आई है। सुबह से ही तमाम स्थानों पर लोग आग का सहारा लेते देखे गए। शनिवार की देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था।
बागेश्वर: कर्मी, धूर और खाती में बर्फबारी
बागेश्वर। शुक्रवार रात से ही आसमान बादलों से घिरने लगा था। शनिवार तड़के पूरा आसमान बादलों से घिर गया। सुबह से जिलेभर में बारिश शुरू हो गई। दिनभर बारिश होती रही। बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
कपकोट के कर्मी, धूर, खाती, वाछम समेत पिंडारी घाटी के तमाम इलाकों के ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से समूचे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
बारिश और बर्फबारी रबी की फसल लाभदायक
अल्मोड़ा। हिमपात और बारिश से रबी की फसल लाभकारी बताई जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से रबी की फसल की बढ़वार अच्छी होगाी। उत्पादन भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।
फायर सीजन में वन विभाग को दी राहत
अल्मोड़ा। शनिवार की बारिश और बर्फबारी से फायर सीजन में वन विभाग को राहत दी है। ऐसे में वनों की आग से सुरक्षा हो सकेगी यदि आगे भी इसी तरह बारिश हुई तो नमी वाले वन क्षेत्रों में आग की घटनाएं कुछ हद तक कम हो सकेंगी।
बारिश, अलाव सेकते लोग और चुनावी गपशप
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते ठंड में जबरदस्त इजाफा हो गया है। बारिश व ठंड के चलते बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। कुछ लोग दुकानों के बाहर अंगीठी जलाकर आग तापते दिखे। इस दौरान लोगों को फिर से चुनावी गणित लगाने का मौका भी मिल गया। पूरी चर्चा में लोग मुकाबला भाजपा, कांग्रेस व यूकेडी के बीच ही बताते रहे।
सोमेश्वर में बारिश से जलभराव
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर कस्बे में बारिश के बाद फिर जलभराव हो गया। यहां हल्की बारिश में भी यहां की सड़कों में जलभराव हो जाता है। इसका कारण है कि सड़कों के किनारे पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। जिन स्थानों पर निकासी के लिए नालिया हैं उन्हें भी समय-समय पर साफ नहीं किया जाता जिससे नालियों में कूूड़ा भरने से वह चोक हो जाती हैं और उनका पानी सड़कों पर बहता है। सोमेश्वर तल्ली बाजार में निकासी नाली न होने से जलभराव होने पर गंदा पानी लोगों के घरों में घुसता है।

गरुड़ में बढ़ गई ठिठुरन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में बारह घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश और ठंड के चलते स्कूलों में अन्य दिनों की अपेक्षा बच्चे कम संख्या में पहुंचे। कौसानी, वज्यूला, बैजनाथ, डंगोली, गागरीगोल, डंगोली और ग्वालदम में सुबह सात बजे से बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से कौसानी भतेड़िया, गरुड़ बिनातोली मोटर मार्ग में जगह जगह पर मलबा आने से वाहनों को आवागमन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैजनाथ कौसानी मोटर मार्ग में दियोरड़ा के पास सड़क में जगह-जगह पर गड्ढे बनने से हल्के और भारी वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed