फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain And Snowfall in Bageshwar

बागेश्वर : निचले इलाकों में बारिश, चिल्ठा टॉप पर हुई हल्की बर्फबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rain And Snowfall in Bageshwar

विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में कई महीनों बाद मंगलवार की देर रात बारिश हुई। कपकोट के चिल्ठा टॉप पर हल्की बर्फबारी भी हुई। इस बार शीतकाल में बेहद कम बारिश हुई थी। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी से लोग काफी परेशान थे। मंगलवार रात हुई बारिश से बुधवार को मौसम सुहावना बना रहा।

मंगलवार की रात को मौसम ने अचानक करवट बदली। रात 11:57 बजे से तेज गर्जना के बीच बिजली चमकने लगी। करीब 12:30 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई और कुछ देर बार हल्की बारिश शुरू हो गई जो देर रात करीब दो बजे तक जारी रही।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मंगलवार की रात को डंगोली क्षेत्र में 6 मिमी, गरुड़ और लीती क्षेत्र में 3 मिमी जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 13 डिग्री पर आ गया। उन्होंने बताया कि फसलों और फल-सब्जी के लिए भी यह बारिश काफी अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed