फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Railway line in Bageshwar

रेल मार्ग निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Railway line in Bageshwar

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने जोरदार नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में केंद्र सरकार से इस लंबित मांग को शीघ्र पूरी करने को कहा। मांग के पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी के साथ तहसील प्रांगण में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में रेल लाइन का सर्वे हुआ।
विज्ञापन


आंदोलनों के बल पर पिछली यूपीए सरकार ने इस मांग को राष्ट्रीय योजना में शामिल तो किया लेकिन बजट की कोई व्यवस्था नहीं की। अब केंद्र में मोदी सरकार है वह भी चुप है। इस मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने से पहले एक शिष्टमंडल केंद्र सरकार से मिलने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में उत्तरायणी मेले के समापन पर बाहर से आए व्यापारियों से हुई मारपीट, लूटपाट की घटना की निंदा की गई कहा कि इस तरह की घटनाओं से इलाके की छवि को धक्का लगता है। पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से काम करने को कहा गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सभा का संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया।


वहां हयात सिंह मेहता, डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया, गिरीश चंद्र पाठक, केवल सिंह ड्योड़ी, महेेंद्र पिल्खवाल, प्रवीण दफौटी, मोहन जोशी लक्ष्मी धर्मशक्तू, सरस्वती गैलाकोटी, हेमा जोशी, मीरा रौतेला, तायरा बानो, मालती पांडे, नर सिंह खेतवाल, सोबन सिंह सुगड़ा, सरस्वती गैलाकोटी, ललिता असवाल, विद्या कांडपाल, पार्वती पांगती, गीता मिश्रा, मनोज प्रहरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed