फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Railway Line Construction Struggle Committee formed

Bageshwar News: रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति का हुआ गठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Railway Line Construction Struggle Committee formed
गरुड़। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का विस्तार गरुड़ तक करने की मुहिम तेज होने लगी है। क्षेत्रवासियों ने रेल लाइन की मांग के लिए संघर्ष करने का एलान करते हुए समिति का गठन किया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मियां को संयोजक बनाया गया। जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कत्यूर रामलीला कमेटी, टीटबाजार के भवन में क्षेत्रवासियों की बैठक में रेल लाइन विस्तार की मांग उठाने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन का गरुड़-बागेश्वर तक विस्तार होने से कत्यूर घाटी सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

पूर्व खंड शिक्षाधिकारी जीवन चंद्र दुबे, वरिष्ठ साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, जिला पंचायत सदस्य भास्कर बोरा, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र वर्मा, गीतिका पांडे, हरीश जोशी ने समिति के आगामी कार्यक्रम तय करने और रेल लाइन की मुहिम को सरकार तक पहुंचाने के लिए अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर सूबेदार गंगा सिंह रावल, पूर्व प्रधान हेमा फर्स्वाण, नीमा गोस्वामी, मनोज साह, गिरीश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed