फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   pushpa and govind became the block chairman of bageshwar and kupkote respectively

पुष्पा बागेश्वर और गोविंद कपकोट के ब्लॉक प्रमुख बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
pushpa and govind became the block chairman of bageshwar and kupkote respectively
कपकोट में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के तीनों ब्लॉकों में भाजपा ने परचम लहराया है। तीन ब्लॉकों के सभी नौ पदोें पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते है। बागेश्वर में पुष्पा देवी और कपकोट मेें गोविंद दानू ब्लॉक प्रमुख चुने गए। वहीं गरुड़ में हेमा बिष्ट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विधिवत घोषणा के बाद समर्थकों ने नगर में विजय जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रंजना राजगुरु के निर्देशन में बुधवार को जिले के सभी क्षेत्र पंचायतों के ब्लॉक प्रमुखों, ज्येष्ठ उपप्रमुखों, कनिष्ठ प्रमुखों का चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। विकासखंड बागेश्वर में 20 मत पाकर भाजपा की पुष्पा देवी ब्लॉक प्रमुख बनीं। कांग्रेस प्रत्याशी आरती टम्टा को 19 मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ। ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर भाजपा की पुष्पा रौतेला 21 वोटों के साथ विजयी रही। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दीप चंद्र कांडपाल को 18 वोट मिले और एक मत निरस्त हुआ। कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर भाजपा की चांदनी टम्टा विजयी रहीं। उन्हें 20 मत और कांग्रेस के घनश्याम जोशी को 19 वोट मिले, एक मत निरस्त हुआ।
विज्ञापन

विकासखंड कपकोट में 28 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह दानू ब्लॉक प्रमुख बने, जबकि कांग्रेस के अर्जुन भट्ट को 12 वोट मिले। भाजपा के हरीश मेहरा ज्येष्ठ उपप्रमुख बने। उन्हें 27 और कांग्रेस के चामू सिंह को 13 वोट मिले। वहीं भाजपा नेता कवींद्र सिंह 28 वोटों के साथ कनिष्ठ उपप्रमुख का चुनाव जीते। उनके प्रतिद्वंद्वी भूपेश सिंह को 12 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरुड़ में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हेमा बिष्ट, कनिष्क प्रमुख के लिए दीपा जोशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ज्येष्ठ उप प्रमुख के चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बहादुर सिंह सिंह कोरंगा को 35 और कांग्रेस के रणजीत सिंह रावत को कुल 5 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह भंडारी, देवेंद्र गोस्वामी, मंगल राणा, हरीश रावत, पंकज कंसेरी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

डीएम ने विजयी सदस्यों को प्रमाणपत्र दे कर बधाई दी गई। इस दौरान प्रेक्षक आईपी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सीडीओ एसएसएस पांगती, एआरओ राकेश चंद्र तिवारी, एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, जोनल मजिस्ट्रेट पीएस बृजवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed