{"_id":"665231c2fa221d9795029874","slug":"public-court-will-soon-in-supreme-court-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-106756-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सुप्रीम कोर्ट में लगेगी छह दिनी लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सुप्रीम कोर्ट में लगेगी छह दिनी लोक अदालत
Sun, 26 May 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 26 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों के सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में 29 जुलाई से तीन अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई भी पक्ष जिसका मामला उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में लंबित है, वह 28 जुलाई तक अपने अधिवक्ता के माध्यम से लंबित मामले उक्त विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष संख्या 05963-221844 और ई-मेल dlsabgr1@ gmail.com के माध्यम से हासिल की जा सकती है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के टोल फ्री नंबर 1800-180-4000, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के हेल्प लाइन नंबर 15100 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई भी पक्ष जिसका मामला उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में लंबित है, वह 28 जुलाई तक अपने अधिवक्ता के माध्यम से लंबित मामले उक्त विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष संख्या 05963-221844 और ई-मेल dlsabgr1
विज्ञापन