{"_id":"69137eccb8a8b8bf980ce22b","slug":"provide-certificate-of-actual-condition-of-canals-dm-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119922-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की वास्तविक स्थिति का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की वास्तविक स्थिति का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने कराएं : डीएम
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आकांक्षा कोंडे ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कहीं एक भी किसान खेती कर रहा है तो उसके खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचना जरूरी है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मानसून के बाद नहरों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए निरीक्षण कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को हुई बैठक में डीएम कोंडे ने सिंचाई विभाग की वर्तमान योजनाओं, लंबित परियोजनाओं और क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा जिला प्रशासन का प्रमुख दायित्व किसानों और कृषि संरक्षण पर केंद्रित रहना चाहिए। विभागीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए लंबे समय तक स्थायी लाभ देने वाले कार्य किए जाने चाहिए। कहा कि नहरों का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि वास्तविक जलप्रवाह और किसान तक सिंचाई का लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, ईई सिंचाई हामिद हसन, कपकोट जगत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
नंदा राजजात 2026 की तैयारियों पर चर्चा
बागेश्वर। डीएम आकांक्षा कोंडे ने नंदा राजजात 2026 की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने यात्रा से जुड़ी सुरक्षा, यातायात, भोजन, स्वास्थ्य, मार्ग, आवास, टेंट, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और संचार व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को अग्रिम तैयारी और ठोस योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी ने यात्रा से संबंधित जानकारी दी। डीएम कोंडे ने कहा कि नंदा राजजात आस्था और सम्मान से जुड़ा आयोजन है। उन्होंने सभी विभागों को अपनी कार्ययोजना पहले से तैयार करने को कहा। यात्रा के दौरान अस्थायी समाधान के बजाय स्थायी संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। सभी विभागों से यथार्थवादी व्यय का अनुमान तत्काल जिला पर्यटन विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। स्थल निरीक्षण कर संभावित चुनौतियों का पूर्व आंकलन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, एएमए अनिल जोशी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद