फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over User Charge

यूजर चार्ज वापस लेने की मांग को युवा कांग्रेसियों का नगरपालिका में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Protest Over User Charge
बागेश्वर नगरपालिका में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका की ओर से व्यापारियों पर लगाए गए यूजर चार्ज का कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। युवा कांग्रेसियों ने नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन कर पालिका से जल्द यूजर चार्ज वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पालिका व्यापारियों पर जबरन यूजर चार्ज थोपने का कार्य कर रही है। कोरोना के कारण पहले ही व्यापारियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी है। अब भी व्यापारी कोविड काल में हुए नुकसान से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में पालिका की ओर से लगाया जा रहा यूजर चार्ज से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन भी दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने नगर में व्यापारियों से मिलकर यूजर चार्ज के विरोध में समर्थन जुटाया। वहां पर प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, सुनीता टम्टा, रोहित खैर, रिजवान खान, मोहित कोरंगा, उमेश उपाध्याय, नरेंद्र कोरंगा, सुनील पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed