फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Service Extention

आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest over Service Extention
बागेश्वर में धरना देते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों ने 31 मार्च को सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में एक अप्रैल से आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन को साढ़े तीन महीने से अधिक का समय बीत गया लेकिन कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि शासन और प्रशासन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। दो साल की सेवा करने के बाद कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया, ऐसे में घर-परिवार का खर्च चलाना भारी पड़ रहा है। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर संजय कनौजिया, सोहन सिंह, गोविंद सिंह, रीतू कनौजिया, रेखा, बलवंत सिंह, सुरेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed