फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Service

सेवा विस्तार की मांग को लेकर जारी रहा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Service
बागेश्वर में धरना देते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। डीएम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। संविदा कर्मियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए एनएचएम के तहत उपनल कर्मियों की तैनाती की थी। 31 मार्च को सभी कर्मियों को सेवा से हटा दिया गया है। एक अप्रैल से कर्मचारी सेवा विस्तार या विभाग की इकाइयों में समायोजित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि महामारी के दौर में पूरी निष्ठा और समर्पण से सेवा करने के बाद भी विभाग ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। दो साल से लगातार काम कर रहे संविदा कर्मियों को अचानक बेरोजगार बना दिया गया है। कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग से जल्द उनकी परेशानी का संज्ञान लेने और सेवा विस्तार करने की मांग की। वहां पर दीपा देवी, कमल प्रसाद, यशोदा देवी, कमला, सुरेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed