फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Seprate Block

विकासखंड की मांग को लेकर कांडा-कमस्यार के ग्रामीणों ने निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Seprate Block
बागेश्वर में छलिया नृत्य के बीच रैली निकालते कांडा-कमस्यार संघर्ष समिति के लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पृथक ब्लॉक की मांग के लिए कांडा-कमस्यार की जनता ने राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में रैली निकाली। ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से पीएम को भी ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए 50 गांवों को शामिल करते हुए अलग ब्लॉक बनाया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कांडा के विभिन्न गांवों से एकजुट होकर ढोल, नगाड़ों के साथ ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। भागीरथी कांडा टैक्सी स्टेंड के पास से रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग अलग ब्लॉक के नारे लगा रहे थे। रैली दुग बाजार होते हुए नुमाइशखेत पहुंची। जहां राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल डीएम अनुराधा पाल को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

नुमाइशखेत से रैली नगर भ्रमण करते हुए तहसील परिसर तक गई। कांडा कमस्यार विकास खंड निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि 1956 में अल्मोड़ा जनपद में कांडा विकासखंड स्वीकृत किया गया था, लेकिन तब कांडा तक सड़क नहीं होने से बागेश्वर में ब्लॉक कार्यालय खोल दिया गया। भविष्य में इसे कांडा स्थानांतरित करने की बात कही गई थी। बताया कि 1997 में बागेश्वर अलग जिला बना तो ताकुला और भैंसियाछाना ब्लॉक के करीब 40 ग्राम पंचायतों को बागेश्वर में शामिल किया गया। वर्तमान में बागेश्वर विकासखंड में 150 से अधिक ग्राम पंचायत शामिल हैं, जबकि प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में 50 से 60 ग्राम पंचायत ही शामिल हैं। ब्लॉक में अधिक गांव होने से क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। वहां पर संयोजक दरपान सिंह धपोला, श्याम सिंह धपोला, राम सिंह नगरकोटी, सविता नगरकोटी, नंदन सिंह नगरकोटी, हीरा बल्लभ जोशी, पूरन चंद्र पांडेय, गुुंसाई सिंह धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई की मांग के लिए प्रदर्शन
बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संस्था ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की।

डीएम को दिए ज्ञापन में संस्था के सदस्यों ने बताया कि बैजनाथ अस्पताल में सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संस्था की ओर से बैजनाथ चौराहे में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नगर को आवारा पशुओं से निजात दिलाने, महीने में एक बार क्षेत्र में जनता दरबार लगाने, शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। वहां पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र, कैलाश आगरी, सरिता पपोला, प्रेमा परिहार, हेमलता साह, प्रेमा तिरुवा, सुशीला बिष्ट, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed