फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Results

परीक्षाफल में गड़बड़ी में आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जलाया पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest over Results
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय का पुतला फूंकते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए विरोध में कुमाऊं विश्वविद्यालय का पुतला जलाया। परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर जल्द गड़बड़ियों को दूर करने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने जल्द उत्तर पुस्तिकाओं का पुन: मूल्यांकन नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना था कि लिखित परीक्षा में शून्य, एक और दो अंक दिए गए हैं। कई परीक्षार्थियों के परीक्षाफल में इस तरह की खामियां देखने को मिल रही हैं, जो विवि की मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाने को मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि पहले विवि प्रशासन ने बिना कोर्स पूरा हुए ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए मजबूर किया, अब इस तरह का मजाक कर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि अगर समय रहते इस लापरवाही का संज्ञान नहीं लिया गया तो छात्र-छात्राओं के पास आंदोलन ही एकमात्र विकल्प होगा। वहां पर कमलेश कुमार, राहुल कुमार, ललित कुमार, सागर कुमार, राजबीर लोबियाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed