फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Price Hike

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Price Hike
बागेश्वर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
रानीखेत/बागेश्वर। बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। रानीखेत में कांग्रेसियों ने धरना दिया और बागेश्वर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंककर महंगाई पर विरोध जताया। रानीखेत में कांग्रेसियों ने महंगाई और कर वसूली को लेकर गांधी चौक पर धरना दिया। कहा कि राज्य सरकारों की ओर से जीएसटी के रूप में खनिजों, उपखनिजों की रायल्टी बढ़ाकर बेतहासा कर वसूली की जा रही है, जिस कारण हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कांग्रेस इसके विरोध में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। वहां पर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन कड़ाकोटी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, ग्राम प्रधान पिलखोली जयपाल फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर एकत्र कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पाठक ने कहा कि कांग्रेस काल में महंगाई न्यूनतम स्तर पर थी। रसोई गैस सिलिंडर 350 रुपये का था। तब वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के नेता गैस सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन करते थे। आज इनको महंगाई दिखाई नहीं दे रही है। महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा ने कहा कि महंगाई कम करने पर सत्ता में आई भाजपा आज गरीबों के दुख-दर्द को भूल गई है। भाजपाई कांग्रेस शासनकाल की उपलब्धियों को अपनी उपलब्धि बताकर झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं। वहां पर कुंदन गिरी, नरेंद्र सिंह, बालम सिंह मेहता, भीम कुमार, भगत सिंह रावल, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, देवेंद्र कनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed