फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Pipeline

पेयजल लाइन की सर्वे नहीं बदली तो तेज होगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest over Pipeline
बागेश्वर के बिलौना में धरना देते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खरही पेयजल योजना के पुनर्गठन के सर्वे बदलने की मांग के लिए बिलौना के लोगों का आंदोलन जारी है। ग्रामीण पाइप लाइन बिछाने के लिए खेतों की खोदाई करने के विरोध में 10 सितंबर से धरने पर अड़े हैं। लोगों ने सर्वे नहीं बदले जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खरही मंडल के लिए बिलौना से पंपिंग योजना का निर्माण हुआ है। करीब 41 वर्ष पहले बनी इस योजना का पुनर्गठन किया जा रहा है। जिसके लिए जल निगम ने पुरानी पाइप लाइन को बदलकर नए पाइप बिछाने का कार्य शुरु किया। पाइप बदलने के लिए बिलौनासेरा में खेतों की खोदाई शुरू होते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग पाइप बदलने के नाम पर उनके खेतों को बर्बाद कर रहा है। बीचोंबीच खेत खोदे जा रहे हैं। जिसके कारण उपजाऊ जमीन बर्बाद हो रही है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को नहर के पास से पाइप लाइन बिछाने का सुझाव भी दिया, लेकिन विभाग का कहना है कि सर्वे के अनुसार ही पंप, पाइप आदि सामान खरीदा गया है। पुराने सर्वे के अनुसार ही लाइन बिछाई जानी है। खेतों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। इसके बावजूद ग्रामीण आंदोलन पर अडिग हैं। वहां पर प्रकाश सिंह दफौटी, चंदन सिंह कनवाल, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, रमेश चंद्र गुरुरानी, धन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed