फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over NEET Result

Bageshwar News: नीट के परिणाम के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका पुतला

Sun, 09 Jun 2024 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 09 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Protest Over NEET Result
कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग उठाई
विज्ञापन

बागेश्वर। एनएसयूआई ने नीट में धांधली होने का आरोप लगाते हुए एनटीए का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से परीक्षा परिणाम की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने नीट के परिणाम में एक ही परीक्षा केंद्र से पांच से अधिक अभ्यर्थियों के टॉप रैंक में शामिल होने, पैटर्न के विपरीत परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के 718 और 719 अंक प्राप्त करने समेत कई अन्य खामियों पर सवाल खड़े किए हैं। शनिवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। वहां पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रेम दानू, हरीश नेगी, राहुल बाराकोटी, बसंत गोस्वामी, प्रकाश वाच्छमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नीट में धांधली का आरोप

अल्मोड़ा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन भट्ट ने नीट में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रवेश परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निरस्त कर युवाओं को दोबारा परीक्षा का अवसर दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed