फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Nagar Panchayat Area Extention

नगर पंचायत में कपकोट गांव को शामिल करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest over Nagar Panchayat Area Extention
बागेश्वर के कपकोट में कपकोट गांव को नपं में शामिल करने का विरोध जताते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर पंचायत के संभावित विस्तार में कपकोट ग्राम पंचायत को शामिल किए जाने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत में कपकोट गांव को शामिल करने पर विरोध जताया। ग्राम प्रधान सीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने गांव को बचाने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को जनमिलन केंद्र कपकोट में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत के सीमा विस्तार की बात चल रही है। नगर में कपकोट ग्राम पंचायत को शामिल किए जाने की पूरी योजना बनाई जा रही है जबकि ग्रामीण लंबे समय से इसका विरोध करते आए हैं। कहा कि गांव को नगर में शामिल किया गया तो गांव के गरीब लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। बैठक में जंगबहादुर कपकोटी, महिमन कपकोटी, शोबन सिंह कपकोटी, राजेंद्र सिंह कपकोटी, मान सिंह, उमा देवी, कुंदन सिंह, लीला देवी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed