बागेश्वर। भैरूचौबट्टा के लोगों ने खड़िया खनन से सड़क को नुकसान होने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कहा है कि खान संचालक सड़क को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने खड़िया खदान से सड़क को हो रहे नुकसान के विरोध में नारेबाजी की। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम सीएस इमलाल को सौंपते हुए कहा नयाल बिलाड़ी से भैरूचौबट्टा तक खड़िया खान संचालक सड़क को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कहा है कि सड़क किनारे खनन सामग्री पड़े होने के कारण सड़क कीचड़ से सन गई है। लोगों ने पीएमजीएसवाई डिवीजन के ईई जगदीश चंद्र तिवारी से भी मुलाकात की। भैरूचौबट्टा सड़क पर डामरीकरण करने की मांग की। वहां पर केशव लाल, कमलेश चंद्र, गणेश चंद्र धौनी, सुशील कुमार, दिनेश चंद्र, जोगा राम, पंकज त्रिकोटी, हिमांशु कुमार आदि थे।