{"_id":"63879f616dc5dd5680001c88","slug":"protest-over-meat-market-bageshwar-news-hld483740324","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: टैक्सी स्टैंड से मीट मार्केट हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: टैक्सी स्टैंड से मीट मार्केट हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विराट बजरंग दल के सदस्य। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। भागीरथी नाले के ऊपर और कांडा टैक्सी स्टैंड के समीप बने मीट बाजार को अन्यत्र स्थापित करने की मांग उठने लगी है। विराट बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीट बाजार को हटाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जल्द मांग पूरी नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विराट बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार दीपिका आर्या को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाजार का गंदा पानी रिसकर सीधे भागीरथी में जाता है और आगे जाकर सरयू नदी को दूषित करता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द बाजार को हटाया नहीं गया तो वे धरना देंगे। वहां पर प्रकाश जोशी, नवीन सिंह खोलिया, सूरज सिंह स्यूनरी, दीपक रमोला, मोहित साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।