फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Grade Pay

नई भर्ती में ग्रेड पे कम करने पर भड़के इंजीनियर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Grade Pay
बागेश्वर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ की बैठक में मौजूद इंजीनियर। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कनिष्ठ अभियंताओं की नई भर्ती में ग्रेड पे कम करने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने नाराजगी जताई है। संघ की बैठक में सदस्यों ने सरकार के इस निर्णय का विरोध किया। इंजीनियरों ने जल्द निर्णय को वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव जीएस मेहरा की अध्यक्षता में इंजीनियरों की बैठक हुई। सचिव मेहरा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने डिप्लोमा इंजीनियरों को सम्मानजनक वेतनमान दिया था लेकिन वर्तमान सरकार मूल वेतन में कटौती करने जा रही है। कहा कि विपरीत हालातों में काम करने वाले इंजीनियरों को हतोत्साहित करने का कार्य हो रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंजीनियरों ने सरकार से जेेई की नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। बैठक में पीएस फर्त्याल, ललित कुमार, एनके जोशी, विपिन सनवाल, मीनाक्षी जोशी, पायल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed