फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Audition

सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन देहरादून में कराने पर नारजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Audition
बागेश्वर में जिला सूचनादिकारी को ज्ञापन देते सांस्कृतिक दलों के कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सूचना विभाग में पंजीकृत लोक दलों के ऑडिशन तीन जनवरी से देहरादून में कराए जाने पर जिले के लोक कलाकारों में नाराजगी बढ़ गई है। लोक कलाकारों ने जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के माध्यम से सूचना महानिदेशक को ज्ञापन भेज कुमाऊं के ऑडिशन कुमाऊं में ही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सूचना महानिदेशक को भेजे ज्ञापन में कलाकारों ने कहा कि तीन जनवरी को देहरादून में ऑडिशन प्रस्तावित हैं। इसकी कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। कहा कि इतनी जल्दी में कलाकारों को देहरादून जाने, रहने, खाने और आने का खर्च जुटाने में दिक्कत आएगी। कहा कि कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से लोक कलाकार बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पूरे सांस्कृतिक दल के देहरादून में ऑडिशन देने के लिए दल नायकों को भारी खर्च उठाना भारी पड़ेगा। पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे कलाकारों के लिए इतनी जल्दी धन जुटाने में परेशानी होगी। कलाकारों ने सूचना महानिदेशक से पूर्व की तरह कुमाऊं के कलाकारों के ऑडिशन कुमाऊं मंडल में करवाने की मांग की। वहां पर भास्करानंद तिवारी, अर्जुन देव, अजय चंदोला, आनंद प्रसाद गढ़िया, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed