फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Agnipath Scheme

अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ धोखा बताकर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Agnipath Scheme
बागेश्वर कलक्ट्रेट में अग्निपथ योजना के विरोध में धरना देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के साथ ही लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कई लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में धरना दिया। लोगों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि केवल चार साल तक नौकरी देने का फैसला लेकर केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है। कहा कि एक ओर राजनीति दलों के लोग 80 साल की उम्र में भी कुर्सियों से चिपके रहते हैं। युवाओं को 22 वर्ष की उम्र में ही रिटायर करने का निर्णय लिया जा रहा है। धरने पर राजा पांडे, अर्जुन देव, संजय टम्टा, पनी राम कोहली, दिनेश कुमार, धीरज कुमार, अमित कुमार आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन

‘लोकतंत्र का गला घोंट रहे पुलिस-प्रशासन और सरकार’
धरना-प्रदर्शन की अनुमति न मिलने से युवाओं में गुस्सा
बागेश्वर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर धरना-प्रदर्शन की अनुमति न मिलने से युवाओं में रोष व्याप्त हो गया है। युवाओं ने विरोध की अनुमति न मिलने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे युवाओं का समूह जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत मैदान में एकत्र होकर तहसील परिसर तक जुलूस निकालने की तैयारी में जुटा था। सूचना मिलने पर कोतवाल जेएस ढकरियाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवाओं को प्रदर्शन करने से रोका। उन्होंने युवाओं से प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति लेने को कहा।
युवा योजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। युवाओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दीपिका आर्या को सौंपा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले सेना की भर्ती रैली हुई थी। शारीरिक परीक्षा के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी हो गया था लेकिन लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के जरिए युवाओं के भविष्य से खेलने का काम कर रही है। केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए युवा 20 जून को नुमाइशखेत मैदान से तहसील परिसर तक जुलूस निकालने के साथ ही धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश वाछमी, अर्जुन थापा, प्रमोद कुमार, दीप आर्या, कमलेश, सागर भंडारी, सार्थक, संतोष आदि शामिल थे।
रोजगार के नाम पर सरकार कर रही खिलवाड़ : ऐठानी
बागेश्वर। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। ऐठानी ने कहा कि वर्ष 2014 में युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादा कर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई। साल में दो लाख लोगों को भी मोदी सरकार रोजगार नहीं दे पाई। अब अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को चार साल नौकरी देकर घर बैठा देना चाहती है। कहा कि इस निर्णय से युवाओं में रोष है। केंद्र सरकार को युवा विरोधी फैसला वापस लेना चाहिए। संवाद

बगैर अनुमति प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई
बागेश्वर। अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पुलिस और अभिसूचना इकाई सक्रिय हो गई है। पुलिस ने बगैर अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस मीडिया सेल ने कहा है कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है। संवाद

बागेश्वर तहसील में युवाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर तहसील में युवाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में तैनात पुलिस।

अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में तैनात पुलिस। - फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed