फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest of Education Ministerial personnel

एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Protest of Education Ministerial personnel
बागेश्वर में प्रदर्शन करते एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीईओ कार्यालय में एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग की ओर से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची नहीं जारी की गई है। भर्ती वर्ष बीतने के बाद भी सूची जारी न करने से कुमाऊंभर में कार्यरत कर्मचारियों में रोष पैदा हो गया है। कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर द्वितीय सूची जारी की जाए।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संशोधन की कार्यवाही शीघ्र की जाए। प्रधान सहायक के पद पर 30 जून 2020 की स्थिति को कार्यभार ग्रहण मानते हुए भर्ती वर्ष का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों ने निदेशालय में लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग की है। संगठन अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी और महामंत्री भूपेंद्र मनराल धरने पर बैठे। प्रदर्शन करने वालों में महेश मेहता, जगदंबा साह, ईश्वर परिहार, दयाल सिंह दानू, हिमांशु रावत, कमलेश चंद्र लाहुमी, इंद्रेश कोरंगा, कर्णजीत सिंह, दिनेश सिंह रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा। पदोन्नति सूची जारी नहीं होने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में भारी रोष है। मंगलवार को सीईओ कार्यालय में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों पर पदोन्नति सूची जारी नहीं करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा की विभाग की ओर से प्रधान सहायक पदों पर अब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं की जा रही है। जिसके चलते कुमाऊं मंडल के सभी कर्मचारियों में रोष है। कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी विभागीय अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने जल्द पदोन्नति सूची जारी करने की मांग उठाई। इस दौरान मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली। इस मौके पर मंडलीय सचिव धीरेंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी, अर्जुन नेगी, गोपाल सिंह भाकुनी, दीपक पांडे, हयात सिंह, नरेंद्र नेगी, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed